PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: आज हम आपको बताने वाले हैं, केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई किसानों के लिए एक जबरदस्त योजना के बारे में। किसानों को आत्मनिर्भर और सुखी बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं शुरू कर रही है। उन्हीं में से एक योजना है, पीएम धन-धान्य कृषि योजना, यह योजना उन किसानों के लिए है, जो ऐसे जिलों में रहते हैं, जहां सिर्फ कृषि करने का ही साधन है और कोई कमाई का साधन नहीं है। इस योजना के तहत लगभग 100 जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा।
आपको जानकर खुशी होगी कि इस योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया है, जिन्होंने देश के 100 जिलों को इसमें रखा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको PM Dhan Dhanya Krishi Yojana से संबंधित सभी जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, जरूरी दस्तावेज और आवेदन कैसे करें? आदि बताएंगे। अगर आप भी एक गरीब किसान है, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरुर पढ़िएगा।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana क्या है?
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने इस योजना की शुरुआत इसी साल 16 जुलाई 2025 को की है। इस योजना का लक्ष्य है, भारत के लाखों किसानों को आत्मनिर्भर और उन्हें सुखी बनाना है। साथ ही, कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाना और कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना।

इस योजना के खास बात यह है, कि अगले 6 साल में 24,000 करोड रुपए के वार्षिक बजट के साथ यह योजना देश के 100 कृषि जिलों में शामिल होगी। आपके होश उड़ जाएंगे, इस योजना में 11 मंत्रालय की 36 योजनाओं को रखा गया है और इस योजना के द्वारा देश के लगभग 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलने की संभावना है।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana पात्रता मानदंड और दस्तावेज
पात्रता मानदंड:- किसान के अनेक जिले का स्थाई निवासी हो और उसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए और किसान के नाम कम से कम दो हेक्टेयर कृषि लायक भूमि हो। और भूमि के कागजात सरकारी रिकॉर्ड में होने चाहिए।
जरूरी दस्तावेज:- किसान के पास आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक खाता और पहचान पत्र आदि दस्तावेज पास में होने चाहिए। सभी दस्तावेज अगर किसान के पास है, तो वह योजना का लाभ ले सकता है और इससे यह भी पता चलता है की योजना का लाभ सही किस तक पहुंच रहा है।
जाने किन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता – PM Dhan Dhanya Krishi Yojana
इस योजना के अंतर्गत देश के 100 जिलों को शामिल किया गया है और वह ऐसे जिले हैं, जहां किसान कम संसाधनों में खेती करते हैं। PM Dhan Dhanya Krishi Yojana उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाता है, जिससे वह कृषि को और ज्यादा बढ़ा सके और आत्मनिर्भर बन सके। इससे किसानों को कृषि की नई तकनीक भी मिलेगी और कृषि को और भी उन्नत बनाया जाएगा। यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है और काफी कृषि क्षेत्र में जरूरत है।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का लाभ कैसे लें?
पीएम धन-धान्य कृषि योजना का आवेदन पूरे तरीके से ऑफलाइन है। ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है: किसानों को सबसे पहले अपने पास के कृषि विभाग कार्यालय में जाना है और वहां से आवेदन फार्म लेना है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज और जमीन के दस्तावेज किसानों को जमा करने होते हैं। उसके बाद अधिकारी दस्तावेजों की जांच करते हैं और किसानों को योजना में शामिल कर देते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आसान है, लेकिन सभी जानकारी सही देना भी जरूरी है।
Cabinet clears the pitch for the PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana!
✅ 6-year plan starting 2025-26
✅ To cover 100 districtsKey goals:
– Boost productivity
– Promote crop diversification & sustainability
– Strengthen post-harvest storage
– Improve irrigation & ease credit access pic.twitter.com/0hZI2mPVlF— PIB Agriculture (@PIBAgriculture) July 17, 2025
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025: (FAQs)
पीएम धन-धन्य कृषि योजना 2025 क्या है?
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana (PMDDKY) 2025 भारत सरकार द्वारा 100 कम उत्पादकता वाले कृषि जिलों में कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए शुरू की गई एक एकीकृत पहल है, जिसका लक्ष्य उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, सिंचाई और भंडारण में सुधार करना और ऋण उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिसके लिए 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं का अभिसरण किया जाएगा, और यह योजना पशुधन, मत्स्य पालन और बागवानी जैसे संबद्ध क्षेत्रों को भी कवर करती है।
मुख्य उद्देश्य और विशेषताएँ:
- लक्ष्य: देश के 100 कम प्रदर्शन वाले कृषि जिलों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना।
- एकीकरण: 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को एक साथ लाकर एक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाना।समग्र विकास: केवल फसलों पर ही नहीं, बल्कि पशुधन (livestock), मत्स्य पालन (fisheries), मधुमक्खी पालन (beekeeping) और कृषि वानिकी (agroforestry) पर भी ध्यान केंद्रित करना।
- डिजिटल निगरानी: पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए एक डिजिटल डैशबोर्ड और किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रगति की निगरानी करना।
- वित्तीय सहायता: 6 वर्षों के लिए प्रति वर्ष 24,000 करोड़ रुपये का वार्षिक परिव्यय।
योजना के लाभ:
- उत्पादकता में वृद्धि: कम उत्पादन वाले क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता बढ़ाना।किसानों को लाभ: 1.7 करोड़ किसानों को सीधे लाभ पहुंचाना।
- संरचनात्मक सुधार: सिंचाई, भंडारण और ऋण सुविधाओं में सुधार करना।
- आत्मनिर्भरता: दलहन, तिलहन और अन्य कृषि उत्पादों में आत्मनिर्भरता हासिल करना।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका लक्ष्य देश के 100 कम उत्पादकता वाले कृषि जिलों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है. यह योजना 11 मंत्रालयों की 36 मौजूदा योजनाओं को एकीकृत करती है, ताकि फसल उत्पादकता बढ़ाना, सिंचाई सुविधाओं में सुधार, आसान ऋण, और फसल कटाई के बाद भंडारण की क्षमता विकसित की जा सके, जिससे लगभग 1.7 करोड़ किसानों को सीधा लाभ होगा और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके.
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana के लिए बजट आवंटन क्या है?
छह वर्षों (2025-26 से 2030-31) के लिए 24,000 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट के साथ, कुल मिलाकर 1.44 लाख करोड़ रुपये की इस योजना का उद्देश्य 1.7 करोड़ किसानों, विशेष रूप से 2 हेक्टेयर से कम भूमि के मालिक छोटे और सीमांत किसानों का समर्थन करना है, जो भारत की कृषि आबादी का 86% हिस्सा हैं (आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25)
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ होगा?
इस योजना के तहत सबसे निचले पायदान पर आने वाले 100 जिलों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के जरिए किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर सुविधाएं दी जाएंगी और उनकी आय को बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा।
किसान के खाते में 2000 रुपए कब आएंगे 2025 में?
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को की जाएगी जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की अगली किस्त 2 अगस्त, 2025 को जारी की जाएगी।
| Get More information | Download Now |




